HomeHealthअनुकरणीय : वास्तविक कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे डॉ. कमल किशोर,...

अनुकरणीय : वास्तविक कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे डॉ. कमल किशोर, लगातार क्षेत्र भ्रमण, 130 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग

— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. कमल किशोर कोरोना काल में एक वास्तविक कोरोना योद्धा की भूमिका का बड़ी ही ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। सीएचसी के गत दिनों निरीक्षण को पहुंचे विधायक संजीव आर्या व पूर्व विधायक सरिता आर्या द्वारा भी डॉ. कमल के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि चिकित्साधिकारी द्वारा विगत एक माह में 130 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है तथा 20 संदिग्धों के सैंपल इनके द्वारा लिए गए। डॉ. कमल किशोर स्वयं गांव—गांव का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा नियमित रूप से ले रहे हैं। इनके द्वारा सिरसा, चोपड़ा, कुल, मनरसा, सुयालबाड़ी, सुयालघर, कमोली, चापला, गंगोरी, गंगरकोट आदि का दौरा किया गया है। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. कमल किशोर न केवल डॉक्टरी जांच कर रहे हैं, बल्कि आम जन को कोरोना को लेकर जागरूक करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। आज उनके कार्यों की हर तरफ बहुत प्रशंसा हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments