HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: डेढ़ साल रिक्त वार्ड सदस्य सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू

Bageshwar News: डेढ़ साल रिक्त वार्ड सदस्य सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू

—भाजपा स​मर्थित विक्की ने कराया नामांकन
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका के बिलौना वार्ड में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन भाजपा समर्थित विक्की सुयाल ने नामांकन किया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मालूम हो कि डेढ़ साल पहले बिलौना वार्ड के सदस्य भूपेंद्र सुयाल की हृदय गति रुकने से असामयिक मौत हो गई थी। तब से वार्ड बगैर सदस्य के ही चल रहा था। क्षेत्र के लोग कई बार नये सदस्य के चुनाव की मांग करते आ रहे थे। उनका कहना था कि सदस्य नहीं होने से क्षेत्र का विकास रुक गया है। अब नये सदस्य के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शुक्रवार को पूर्व सभासद के सदस्य विक्की सुयाल ने नामांकन कराया है। उन्होंने भाजपा से नामांकन कराया है, जबकि उनके पिता कांग्रेस के समर्थित सदस्य रहे थे। चुनाव अधिकारी डॉ कमल पंत के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन कराया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, रवि करायत, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं सदस्य नवीन कुमार नमन, प्रकाश लाल साह, सभासद धीरेंद्र परिहार, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व प्रधान बिलौना कैलाश गढ़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments