HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : 'अपणी सरकार पोर्टल' का मोबाइल ऐप तैयार करें - मुख्य...

देहरादून : ‘अपणी सरकार पोर्टल’ का मोबाइल ऐप तैयार करें – मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक की।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने अधिकारियों को ‘अपणी सरकार पोर्टल’ (Apni Sarkar Portal) पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टल की मोबाइल ऐप भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने पेंडेंसी वर्क को अभियान चला कर अगले 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसमें विभागों के लिए रैंकिंग सिस्टम भी शामिल किया जाए एवं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लिस्ट में ऊपर रखा जाए। उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र ITDA CALC बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को कंप्यूटर का एडवांस नॉलेज मिल सके, इसके लिए लगातार कोर्स अपडेट किए जाने और अधिक से अधिक कोर्स शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम मार्गों में ऐसे क्षेत्रों जो नेटवर्क से आच्छादित नहीं हैं, को शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सौजन्या, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा और अपर सचिव IT आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

स्टोरी – 5G नेटवर्क से बदल जाएगा मोबाइल की दुनिया का अनुभव

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments