HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : नहीं हो पाई शव की पहचान, शिनाख्ति के प्रयास...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : नहीं हो पाई शव की पहचान, शिनाख्ति के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के धारानौला क्षेत्र में बीती देर शाम में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। मामले को लेकर तमाम लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर के धारानौला क्षेत्र में गत देर शाम एक शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया था। यह लाश धारानौला खड़ी बाजार में रामलीला ग्राउंड के पास से सड़क की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास खेत में मिली। पुलिस के अनुसार मृतक नेपाल मूल का लग रहा है और उसकी आयु लगभग 35 से 40 साल के बीच है। सूचना मिलने के बाद निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव, धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में ले लिया था।

आज धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में किसी चोट आदि के निशान नहीं हैं। जिससे इसे सीधे तौर पर हत्या नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आस—पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक नीले रंग की कमीज, सर पर आर्मी कैप और भूरे रंग की पैंट पहने है। यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments