HomeUttarakhandAlmoraजनता यहां, कलेक्ट्रेट वहां : जन हित की सोची होती तो पांडेखोला...

जनता यहां, कलेक्ट्रेट वहां : जन हित की सोची होती तो पांडेखोला शिफ्ट नहीं होते कार्यालय

ADVERTISEMENTSAd

⏩ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड. केवल सती ने उठाया बड़ा मुद्दा

⏩ अधिकारियों के पास तो आने—जाने के पर्याप्त साधन हैं, आम जनता परेशान ?”

⏩ पुराने कलेक्ट्रेट में ही रहने चाहिए थे एसडीएम, तहसील व सब रजिस्ट्रार कार्यालय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने जनता से सरोकार रखने वाले तमाम महत्वपूर्ण कार्यालयों के नगर के बीचों बीच स्थिति पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से पांडेखोला स्थानान्तरित किए जाने पर असंतोष जाहिर किया है। साथ ही इस मामले पर कोई प्रयास नहीं करने पर जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों पर भी कटाक्ष किया है।

प्रेस को दिए बयान में सती ने कहा कि प्रदेश सरकार को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा सब रजिस्ट्रार कार्यालय को जनहित में पुराने कलेक्ट्रेट में ही रखना चाहिए था, क्योंकि अधिकांश जनता का कार्य इन्हीं कार्यालयों में पड़ता है। इन सभी कार्यालयों के लिए यहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध भी था लेकिन, फिर भी अचानक इन सभी कार्यालयों को नये कलेक्ट्रेट सभागार पांडेखोला में स्थानांतरित करना जनहित में नहीं है, जबकि अभी आने जाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं।

सती ने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया नहीं तो ये सभी कार्यालयों को यहीं पुराने कलैक्ट्रेट में ही रखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों ने सरकार पर दबाव बनाया होता तो ये कार्यालयों यहीं रहते। सती ने कहा कि अधिकारियों के पास तो आने—जाने के पर्याप्त साधन हैं, लेकिन आम जनता को आने— जाने में कितनी परेशानी होगी इसके विषय में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने विचार नहीं किया। नहीं तो ऐसा निर्णय नहीं होता।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments