HomeBreaking Newsहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला—पुरुष

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला—पुरुष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (ANTI-HUMAN TRAFFICKING CELL) टीम ने यहां एक स्पा सेंटर में छापा मारकर यहां चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। टीम ने देह व्यापार के आरोप में 03 महिलाओं व 03 पुरूषों सहित कुल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्ता जानकारी के अनुसार आज सीओ यातायात विभा दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल लता बिष्ट के द्वारा मय पुलिस बल के साथ कमलवागांजा के मून लाइट स्पा सेंटर पर मिल रही शिकायतों पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान उक्त स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गये। जिस पर टीम द्वारा तत्काल कुल 06 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान एक महिलाओं ने स्वयं को दिल्ली, नोएडा का बताया।

महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल लता बिष्ट व महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला शामिल रहे।

पेट्रोल-डीजल के दाम में केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments