HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: हर व्यक्ति योग के बारे में साक्षर बने—कुलपति

Almora News: हर व्यक्ति योग के बारे में साक्षर बने—कुलपति

ADVERTISEMENTS

—अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का शुभारंभ
—21 जून तक 04 जिलों में होंगे कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आज यहां अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है। जिसका शुभारंभ सिमकनी मैदान में कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ‘आओ हम सब योग करें’ नामक इस अभियान में कुलपति ने कहा कि हर व्यक्ति को योग के बारे में साक्षर करना है, तभी यह अभियान सार्थक होगा।

‘आओ हम सब योग करें’ अभियान के तहत आज सुबह तमाम लोग सिमकनी मैदान में जुटे। अभियान के उद्घाटन में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी के साथ ही प्रमुख रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र के डॉ. अजीत तिवारी, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता शैक्षिक प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, प्रो. एसडी शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक गिरीश अधिकारी ने समस्त अतिथियों को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग का अभ्यास कराया। जिसमें प्रार्थना, सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान एवं शांति पाठ का अभ्यास किया गया। संचालन भावेश पांडे ने किया। अतिथियों ने भी योगाभ्यास किया।

योग विज्ञान विभाग के रजनीश जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में योग विज्ञान विभाग का यह अभियान 21 जून, 2022 तक चलेगा। जिसके तहत अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जनपदों में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन होगा। डॉ. अजीत तिवारी ने कहा कि योग करके हम अपने शरीर को बेहतर बना सकते हैं। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति के लल्लन सिंह, रजनीश जोशी, गिरीश अधिकारी, विश्वजीत वर्मा, चंदन लटवाल, हेमलता अवस्थी व चंदन बिष्ट के साथ ही एनएसएस, एनसीसी, समस्त छात्रावासों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments