HomeUttarakhandAlmoraकोसी नदी में धड़ल्ले से चल रहा मछलियों का अवैध शिकार, प्रधान...

कोसी नदी में धड़ल्ले से चल रहा मछलियों का अवैध शिकार, प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को दिए कार्रवाई के आदेश

सुयालबाड़ी/अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत चोपड़ा के समीप कोसी नदी में मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा टोके जाने पर यह लोग अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। ग्राम प्रधान चोपड़ा अजय कुमार ने कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कोश्या कुटौली को ज्ञापन सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने चौकी इंचार्ज क्वारब को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन में प्रधान ने आरोप लगाया है कि लोधिया निवासी मनोज रावत व उसके तीन—चार साथी आए दिन कोसी नदी में मछलियों का अवैध रूप से शिकार कर रहे हैं। जब उन्हें ग्रामीणों ने टोका तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि चौकी पुलिस को सूचित किए जाने पर जब पुलिस के जवान वहां आये तो यह लोग जंगल के रास्ते अल्मोड़ा की ओर भाग निकले। उन्होंने एसडीएम ऋचा सिंह से आग्रह किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये ताकि क्षेत्र की शांति—व्यवस्था प्रभावित न हो। इधर एसडीएम ने चौकी पुलिस को उक्त मामले में जरूरी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञापन में ग्राम प्रधान अजय कुमार के अलावा प्रदीप चंद्र, दर्शन तिवारी, राजेंद्र सिंह, राहुल, भाष्कर चंद्र, बहादुर सिंह, बालम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments