HomeBreaking Newsरेस्टोरेंट में बैठकर पी रहे थे शराब, चौकी पुलिस ने ली ख़बर,...

रेस्टोरेंट में बैठकर पी रहे थे शराब, चौकी पुलिस ने ली ख़बर, दिए सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

खैराना चौकी इंचार्ज ने चलाया अभियान

सत्यापन नहीं कराने वालों पर लगेगा 10 हजार जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

खैरना चौकी पुलिस ने अभियान के तहत होटल—ढाबों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां बैठकर शराब पीने—पिलाने वालों को फटकार लगाई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही सत्यापन नहीं करवाने वाले बाहरी व्यक्तियों को 10 हजार रूपये के चालान की चेतावनी भी दी।

Click to Read News – इन गरीब बच्चों में दिखाई दिया बेशकीमती हुनर, पढ़िये ख़बर

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के अनुक्रम में चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार द्वारा खैरना चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत मजदूर, किराएदार, फड़, फेरी लगाने वालों का अभियान चलाकर सत्यापन कराया गया। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि भविष्य में भी किराएदार, मजदूर आदि का सत्यापन होंगे। नहीं कराने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10,000 रुपए का चालान किया जाएगा।

इस मौके पर होटल ढाबों में शराब पीने पिलाने वाले 04 व्यक्तियों का चालान कर संयोजन 1000 वसूल किया गया। एमवी एक्ट में कुल चालान 06 संयोजन शुल्क 2500 वसूला गया, जिसमें एक चालान ओवरलोड का किया गया व परमिट निरस्त किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग 100 रूपये का 01 चालान हुआ। कुल चालान 11 हुए, जिसमें संयोजन शुल्क 3600 रुपए वसूले गये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments