HomeBreaking Newsअब प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया की तर्ज पर नीति के दायरे में होगी डिजिटल...

अब प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया की तर्ज पर नीति के दायरे में होगी डिजिटल मीडिया

ADVERTISEMENTSAd
  • सरकार बना रही नीति, जल्द होगी लागू

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि सोशल व डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए लागू नीतियों का समावेश कर नीति बनाई जा रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। प्रमुख सचिव यहां सर्किट हाउस, काठगोदाम में सूचना विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में सचिव सूचना ने सूचना विभाग व पत्रकारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार भी समस्या होने पर उन्हें मोबाइल नंबर पर मैसेज दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग व पत्रकारों की समस्या को प्राथमिकता से निर्धारित समय अवधि में निस्तारित कर सूचित किया जाएगा।

बैठक में पत्रकारों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत लंबे समय से मान्यता की बैठक नहीं हुई है, जिससे लम्बे समय से इस क्षेत्र में कार्य कर प्रेस प्रतिनिधियों को मान्यता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रेस मान्यता के संदर्भ में सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही बैठक प्रस्तावित की जा रही है।

सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म के लिए किसी भी प्रकार की नीति लागू न होने के संदर्भ में बताया कि सोशल व डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए लागू नीतियों का समावेश कर नीति बनाई जा रही है जिससे जल्द ही लागू किया जाएगा।

बैठक में सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग में 19 वर्ष पुराने सरकारी वाहन से शासकीय कार्यों को संपादित करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सरकारी वाहन के बार बार खराब होने से वाहन की मरम्मत में अत्यधिक वित्तीय भार पड़ता है। इसके साथ ही जनपद में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक व अन्य पद रिक्त होने से भी शासकीय कार्यों के संपादन में समस्या आती है।

इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक निदेशक सूचना प्रकाश भंडारी, प्रभारी सूचना अधिकारी बागेश्वर गोविंद सिंह बिष्ट,हल्द्वानी ज्योति सुन्दरियाल, नैनीताल के एल टम्टा, अल्मोड़ा सुंदर कुमार गौतम, उधमसिह अहमद नदीम सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्टानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments