HomeBreaking Newsपहले दुष्कर्म, फिर शादी और दहेज की डिमांड, 08 के खिलाफ मुकदमा...

पहले दुष्कर्म, फिर शादी और दहेज की डिमांड, 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

ADVERTISEMENTSAd Ad

रुड़की में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक युवती से घर में घुस कर तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत ने अपने फैसले में पीड़िता की आरोपी से ही शादी करने का निर्णय सुना दिया। दोनों पक्ष इसको लेकर तैयार भी हो गये, लेकिन शादी के दौरान वर पक्ष द्वारा दहेज की डिमांड के बाद मामला बिगड़ा और मारपीट में तब्दील हो गया। जिसके बाद पीड़िता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। युवती द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गत 13 अप्रैल को उसके माता—पिता किसी कार्य से ऋषिकेश गए थे। इस दौरान वह अपने भाई और बहनों के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। इस दौरान रात के समय गांव का ही एक युवक घर दाखिल हो गया।

युवती का कहना है कि उस युवक ने तमंचे दिखा उसे डराया—धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और हंगामा किया। जिसके बाद गांव के लोगों पंचायत बैठा दी। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों का निकाह कर दिया जाए। जिसमें दोनों पक्ष राजी हो गये और शादी की तारीख 16 मई को तय हो गई। फिर दोनों का निकाह भी हो गया। 17 मई को निकाह को रजिस्टर्ड करवाने की तैयारी हो रही थी।

युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक के परिजनों ने दहेज की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि निकाह पंजीकृत करवाने से पहले 05 लाख रुपये की नकदी और बाइक उन्हें दी जाये। युवती का कहना है कि जब उसके परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इधर पुलिस ने इस मामले में 08 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में दानिश, राफा, इदरीस, पप्पू, फारूक, नाजिम, प्रमोद तथा अशोक शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments