HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : खैरना में चौकी इंचार्ज ने लागू की नई व्यवस्था,...

बड़ी ख़बर : खैरना में चौकी इंचार्ज ने लागू की नई व्यवस्था, पढ़िये पूरी ख़बर

⏩ टैक्सी व प्राइवेट वाहनों के लिए स्थान निर्धारित

ADVERTISEMENTSAd

⏩ कूड़ाघर में तब्दील स्थल की जेसीबी से सफाई

⏩ अपने नंबरों से संचालित होंगे पहाड़ जाने वाले वाहन

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

Almora Haldwani Highway news : अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत खैरना क्षेत्र में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के निस्तारण के लिए खैरना चौकी इंचार्ज ने कड़े कदम उठाते हुए नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत पहाड़ों को जाने वाले टैक्सी वाहन अब अपने नंबरों के आधार पर रवाना किये जायेंगे। वहीं कूड़ा घर में तब्दील हो चुके इलाके की जेसीबी से सफाई करवा यहां टैक्सी व प्राइवेट वाहन पार्किंग की स्थायी व्यवस्था कर दी गई है।

चौकी प्रभारी खैरना, भवाली एसआई दिलीप कुमार द्वारा आए दिन यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात व कूड़ा निस्तारण आदि के लिए कड़े कदम उठाये हैं। उनके द्वारा बाजार में बेतरतीब खड़े टैक्सी व प्राइवेट वाहनों हेतु स्थान निर्धारित कर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। दरअसल, खैरना चौकी चेक पोस्ट के पास टैक्सी स्टैंड में लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा था। जिस वजह से टैक्सी वाहन सड़क पर सरे आम नो पार्किंग में खड़े किए जा रहे थे, कूड़े को चौकी पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से टैक्सी स्टैंड से साफ करवा कर निर्धारित टैक्सी स्टैंड संचालित करवा दिया है। अब नई व्यवस्था के तहत कुछ नए इंतजाम किये गये हैं —

➡️ स्थानीय टैक्सी स्टैंड से रानीखेत, अल्मोड़ा रोड को जाने वाले वाहन अपने नंबर से संचालित होंगे। अन्य वाहन रानीखेत पुल के पार एक लाइन में पार्क होंगे।

➡️ बेतालघाट रोड को जाने वाली सभी टैक्सी/निजी वाहन मंडी पुल के पास सड़क के दोनों ओर बेतरतीब पार्क होते थे। अब उनमें से केवल टैक्सी वाहन को सड़क के दाहिनी ओर एक कतार में पार्क कर संचालित कराया गया है।

➡️ स्थानीय बाजार में आने वाले निजी वाहन आदि पेट्रोल पंप से आगे बांई तरफ खाली जगह में पार्क के किए जाएंगे।

➡️ स्थानीय बाजार में सड़क के दोनों ओर भीड़ वाली जगह में कोई वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

➡️ बाजार में प्रातः 9:00 बजे से पहले दुकानदार वाहनों को पर्याप्त जगह में पार्क कराकर सामान उतारेंगे।

➡️ बाजार में व टैक्सी स्टैंड आदि के पास कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया गया है की अब वहां पर कूड़ा नहीं डालेंगे। यदि कूड़ा डालते पकड़े गए तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी द्वारा बाजार में नो पार्किंग में खड़े वाहनों व ओवरलोड वाहनों के कुल 07 चालान 2500 संयोजन, जिसमें 02 चालान ओवरलोड में कोर्ट के किए गए व चालक के लाइसेंस निरस्त किए गए। बाजार मे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई करते हुए 3 चालान 750 जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही चौकी बाजार में स्थित बैंकों का निरीक्षण किया गया व एटीएम की चेकिंग की गई। लोगों को हिदायत दी कि एटीएम प्रयोग करते समय पूर्ण सावधानी बरतें। एटीएम में केवल एक बार में एक ही व्यक्ति प्रवेश करें संदिग्ध व्यक्ति से सावधान रहें। नव व्यवस्था लागू करवाने वाली चौकी पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार, एचसीपी गिरीश चंद्र टम्टा, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, जगदीश धामी, राजेंद्र सती व शंकर नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments