HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : स्पा सेंटरों पर पड़े छापे, ढेरों अनियमितताएं, हुई कार्रवाई

हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्पा सेंटरों पर पड़े छापे, ढेरों अनियमितताएं, हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

Raids on Spa Centers of Haldwani : – उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की और तीन सेंटरों के खिलाफ अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए। मौके पर मौजूद अन्य युवती ने बताया कि गत दिवस से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली।

आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments