ब्रेकिंग : हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही आल्टो दुर्घटनाग्रस्त, ग्रेडर वाहन से भिड़ंत

0

सीएनई रिपोटर, सुयालबाड़ी/गरमपानी


ADVERTISEMENTS

यहां हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही एक आल्टो टैक्सी की अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर खीनापानी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रेडर वाहन से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टैक्सी वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को हल्द्वानी से अल्मोड़ा को आर ही आल्टो टैक्सी कार संख्या यूके 01 टीए 3984 की हाईवे पर खीनापानी के पास आल ग्रेस कंपनी के सड़क के काम में लगे ग्रेडर वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि कार में चालक सहित सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़िये, Click It – दूध के बंद बॉडी वाहन में लदा था खड़िया, पुलिस भी हैरान, हुई कार्रवाई

सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से कांस्टेबल प्रेम कुमार व गोपाल सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने आल्टो चालक सुंदर सिंह कनवाल पुत्र बिशन सिंह निवासी खत्याड़ी, पहल, अल्मोड़ा से आवश्यक पूछताछ की। इस बीच दुर्घटना के चलते जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने वाहनों को साइड में करके खुलवा दिया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच राजीनामे की पहल चल रही है।

यह भी पढ़िये, Click It – विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुसा किंग कोबरा, किया रेस्क्यू, बड़ा हादसा टला

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें