HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल, 05 विकेट से...

रानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल, 05 विकेट से जीत दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां नर सिंह ग्राउंड रानीखेत में चल रही सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल रानीखेत क्रिकेटर्स ने 05 विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम किया। सागर रावत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

आज फाइनल मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स और बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया। रानीखेत क्रिकटर्स ने बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब को 5 विकेट से हराया। बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 21.1 ओवर में 87 रन बना कर आल आउट हो गई। बसभीड़ा स्पर्ट्स क्लब के ओपनर अंकित बडोनी ने 34 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नही दे पाया। रानीखेत क्रिकेटर्स के लिए सागर रावत ने 5 विकेट, विजय सिंह ने 4 विकेट और कमलेश ने 1 विकेट लिया।

87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेटर्स ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी टीम के लिए सागर रावत ने 30 रन एवं राजेन्द्र सिंह ने 22 रन अपनी टीम के लिए बनाये। बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब के लिए रोहित सिंह ने 3 विकेट एवं कन्हैया और प्रमोद ने 1-1 विकेट लिया। सागर रावत को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि आईएएस जय किशन, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट, संजय मेहरा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, सुमित गोयल, दीपक मेहरा, संजय सजवान, वरिष्ठ खिलाड़ी अगस्त लाल साह, धीरेंद्र बिष्ट, भास्कर बिष्ट, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। भरत अधिकारी एवं रितिक मैच में अंपायर की भूमिका में रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments