HomeBreaking NewsUttarakhand : अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे गुड गर्वनेंस -...

Uttarakhand : अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे गुड गर्वनेंस – मुख्यमंत्री धामी

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ Good Governance के सम्बंध में बैठक करते हुए निर्देश दिए कि शासन-प्रशासन के निचले स्तर तक गुड गवर्नेंस दिखनी चाहिए। अधिकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिलों व तहसीलों में अधिकारी आम जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित करें और तहसील दिवसों का रोस्टर तय किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का नियमित तौर पर आयोजन किया जाए। साथ ही व्यापक प्रचार किए जाएं ताकि अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि CM HELP LINE 1905 व अपणि सरकार पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का क्वालिटी निस्तारण हो। अपणि सरकार पोर्टल में और अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। अधिक पेंडेंसी रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। गुड गवर्नेंस लोगों को महसूस होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुंदरम, नीतेश झा, राधिका झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments