HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पार्किंग शुल्क बढ़ने से आग बबूला हुई टैक्सी समिति

Bageshwar News: पार्किंग शुल्क बढ़ने से आग बबूला हुई टैक्सी समिति

—कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर निकाला गुस्सा
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रामघाट टैक्सी समिति ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। वह पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शुल्क बढ़ा दिया लेकिन सुविधाओं के नाम पर एक अदद शौचालय तक नहीं है। उन्होंने पालिका से शुल्क बीस रुपये करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS

समिति के अध्यक्ष अरविंद खेतवाल के नेतृत्व में चालक और संचालक नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां आयोजित सभा में पालिका की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। जिसमें कहा गया कि पालिका ने पंद्रह रुपये से बढ़ाकर शुल्क पच्चीस रुपये कर ​दिया है। पचास टैक्सी पार्क करने के लिए तक स्थान नहीं है। जिसके कारण जाम लग रहा है। पूर्व में शौचालय बना था। जिसे तोड़कर पालिका ने अवैध रूप से दुकानें बना ली हैं। वह दुकानें दस से 12 लाख रुपये तक बेच दी हैं और पांच हजार से दस हजार तक किराया भी वसूला जा रहा है। शौचालय नहीं होने से यात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने पार्किंग का विस्तार और अन्य सुविधाओं के बाद ही शुल्क बढ़ाने की मांग की है।इस मौके पर भजन गढ़िया, हिमांशु कुंवर, राजेंद्र नेगी, गोविंद पुरी, रमेश गोस्वामी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments