Big Breaking : यहां घर पर फंदे पर लटका मिला शिक्षा मंत्री की बहू का शव, हड़कंप

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

मध्य प्रदेश के शाजापुर में स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार सुसाइड का कारण अज्ञात है, जबकि मृतका के परिजन ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मंगलवार को मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार 22 साल का शव उनके शाजापुर स्थित आवास में शाम 07 बजे मिला। उन्होंने फांसी लगा अपनी जान दे दी। सविता की शादी तीन साल पहले मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव पोचानेर में सुबह 10.15 बजे पहुंचा। पांच मिनट घर में शव रखने के बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

इस बीच मृतका के भाई ने वहां मौजूद मंत्री को जमकर खरी—खोटी सुनाई और कहा कि इन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। उसने कहा कि कोई आम आदमी हो या मंत्री सबके लिए कानून एक समान होना चाहिए। बताया जा रहा है कि इसके बाद कई लोगों ने मृतका के भाई को घेर लिया और जबरन कार में बैठा घर ले गये। इधर राजनैतिक गलियारों में भी सियासत गर्म हो गई है। विरोधी नेतागणों का कहना है कि मामले को दबाया जा रहा है।

बताया गया है कि जब सविता ने आत्महत्या करी तब घर में उसके पति देवराज और मंत्री ससुर नहीं थे। सविता का विवाद स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ 03 वर्ष पूर्व हुआ था। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। मृतका का मायका अकोदिया के हड़लाय गांव में है। मायके से वह एक रोज पहले ही अपने पोचानेर स्थित ससुराल आई थी और मंगलवार को उसकी लाश घर पर फंदे से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि गृह क्लेश के चलते उसने आत्महत्या की है।

ADVERTISEMENTS