HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: यहां शुरू हुआ भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण

Bageshwar News: यहां शुरू हुआ भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

—हमारी कार्य पद्धति ही हमारी पहचान है—सुरेश भट्ट
सीएनई रिपोर्टर, कौसानी (अल्मोड़ा)
भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि हमारा सिद्धांत व हमारी कार्य पद्धति ही हमारी पहचान है। हर कार्यकर्ता को अपने व्यक्तित्व निर्माण के लिए इस तरह के आयोजनों में आना चाहिए। यह प्रशिक्षण संगठन के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

रविवार की देर शाम प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने प्रदेश महामंत्री का बुके देकर स्वागत किया। जिला संगठन की ओर से उनका स्वागत किया। जिले के भावी कार्यक्रमों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि भट्ट ने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। अब हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने हमारा सिद्धांत, हमारी कार्यपद्धती और कार्यकर्ता निर्माण व्यक्तित्व विकास व्यक्तित्व कौशल के बारे में विस्तार से बताया। दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा कि संगठन के बलबूते भाजपा प्रदेश में दोबारा सत्ता में आई है। हमारा बूथ सबसे मजबूत मंत्र ने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी ही रंग लाई है।

तीसरे सत्र में पूर्व मंत्री विरेंद्र बिष्ट ने संगठन के भावी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव उनकी पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, घनश्याम जोशी, भगवती धपोला, गीता ऐठानी, विमला कपकोटी, कैलाश पांडेय, योगेश हरड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments