यहां इंटर में अध्यनरत एक छात्र की नहाने के दौरान गधेरे में डूबने से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार के रोजपेटशाल के निकट बल्टा क्षेत्र के गधेरे में नहाने गये एक कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लिंक रोड निवासी वैभव नयाल के रूप में हुई है। वह नगर के एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार यादव व एनटीडी चौकी प्रभारी विशन लाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शव को एंबुलेंस से अल्मोड़ा लाया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।