HomeAccidentछुट्टी पर घर आये जवानों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवारों...

छुट्टी पर घर आये जवानों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार आल्टो खाई में गिरने से सेना के 02 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 03 अन्य भी घायल हो गये। मृतकों में एक जवान की पिछले माह ही सालगिरह थी, ज​बकि दूसरे के दो मासूम बच्चे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ITBP में कार्यरत जवान नीरज सिंह धानिक (32) और Bengal Engineering में तैनात पंकज सिंह खड़ायत छुट्टी पर अपने गांव भुरमुनी आये हुए थे। बीती शाम वह किसी काम से अल्टो कार (यूके 05-2995) से पिथौरागढ़ बाजार गये। जिसके बाद जब वह अपने गांव भुरमुनी जा रहे थे तभी मार्ग में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों जवान कार के नीचे ही दब गये। इस भयानक हादसे में मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक भी घायल हो गया।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक दोनों जवानों की मौत हो गई थी। वहीं घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान पंकज सिंह खड़ायत का विगत वर्ष ही विवाह हुआ था और 29 अप्रैल को उसने शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं नीरज सिंह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता—बिलखता छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments