HomeBreaking Newsशक्की मिजाज पति : पत्नी से की मारपीट, कराया अस्पताल भर्ती, फिर...

शक्की मिजाज पति : पत्नी से की मारपीट, कराया अस्पताल भर्ती, फिर रेत दिया गला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने कहासुनी के बाद अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत किया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश अकसर अपनी पत्नी अनीता 30 साल के चरित्र पर संदेह करता था। इसी को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा होता था। इस बीच उसने पत्नी को मारा—पीटा, जिससे वह काफी चोटिल हो गई। तब उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।

गुरुवार शाम करीब 05 बजे सिपाही दिनेश अस्पताल पहुंचा। वहां उसकी अपनी पत्नी से एक बार फिर बहस हो गई, जिसके बाद उसने बिस्तर पर लेटी अपनी पत्नी के गले पर उसने चाकू से हमला किया। इस दौरान अनीता की गर्दन का अगला आधा हिस्सा लगभग कट गया।

महिला के शोर मचाने पर पर अस्पताल के कार्मिक व सुर​क्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह वहां से भाग ​गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि तलाई डोबरा नीलकंठ यमकेश्वर प्रखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी दिनेश पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात है। उसने पूर्व में भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इधर अनीता के पिता तोताराम ने इस मामले में थाना लक्ष्मण झूला में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। ​आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इधर गला रेते जाने के बाद महिला गम्भीर रूप से घायल हैं। चिकित्सकों की टीम उसके उपचार में जुटी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments