HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand Breaking: पति का शव लटका मिला, तो पत्नी ने भी डाल...

Uttarakhand Breaking: पति का शव लटका मिला, तो पत्नी ने भी डाल लिया फंदा

ADVERTISEMENTS

— तीन दिन से घर से लापता था मृतक
— पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
थाना कोतवाली बागेश्वर अंतर्गत घर से गायब एक ग्रामीण का शव आज जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक तीन दिन पहले से घर से गायब था। उधर पति का शव मिलने की सूचना पाते ही सदमे में पत्नी ने भी आत्मघाती कदम उठा डाला। उसने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि बिलखेत निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह (41 वर्ष) तीन दिन पूर्व घर से मध्य रात्रि से अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद परिजन उसकी काफी खोजबीन में लगे रहे, लेकिन दो दिन खोज के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, उसकी गुमशुदगी लिखाई। उसकी हर संभव स्थान पर खोजबीन चल ही रही थी ​कि बुधवार को ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की हर दृष्टि से जांच की जाएगी।

दूसरी तरफ जैसे पति का शव पेड़ पर लटकने और आत्महत्या जैसी बात संज्ञान में आई, तो मृतक की पत्नी ने भी घर में ही फंदा डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे परिजनों ने समय रहते बचा लिया। उसे गम्भीर स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक मजदूरी करता था। मृतक के भाई कुंदन सिंह ने बताया कि सभी लोग शव के पास गए थे, तभी घर में मृतक की पत्नी सुनीता ने सदमे में आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास लोगों को कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द होने पर शक हुआ, तो उन्होंने आनन फानन में कमरे का कुंडा तोड़कर दरवाजा खोला, तो देखा कि मृतक की पत्नी कमरे की बल्लियों में झूल रही है। उन्होंने तत्काल उसे उतारा और उसे जिला अस्पताल लाए, जहां वह उपचाराधीन है। चिकित्सक ड़ा. एलएस बृजवाल ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर बनी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments