HomeBreaking Newsउत्तराखंड : योगी की सादगी देख हर कोई दंग, कौन माने यही...

उत्तराखंड : योगी की सादगी देख हर कोई दंग, कौन माने यही यूपी के सीएम हैं !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज का दिन भी अपने पैतृक आवास में पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने गांव पंचूर में बिताया।

इस दौरान उनकी सादगी देख तमाम लोग अचंभित रह गये। क्या बच्चे, क्या बूढ़े—बुजुर्ग सभी के योगी आदित्यनाथ इतनी सरलता से पेश आये कि अगर मीडिया में उन्होंने योगी की तस्वीरें नहीं देखी होती तो शायद यह पहचान ही नहीं पाते कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के सबसे कद्दावर नेताओं में शामिल योगी आदित्यनाथ हैं।

खास बात यह रही कि गत रात्रि मंगलवार को योगी अपने घर के उसी कक्ष में सोए, जहां उनका जन्म हुआ था। यही नहीं, उन्होंने घर के भीतर एक भी सुरक्षा कर्मियों को दाखिल होने नहीं दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते कि यहां कोई उन्हें वीआईपी समझे। वहीं, योगी से मिलने देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल और अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में उनके पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे और उन्होंने योगी के साथ फोटो भी खिंचवाई। यमकेश्वर मंदिर में उन्होंने पूजा भी की।

योगी गांव में अपने भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शामिल हुए। आज बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ गांव के भ्रमण पर भी निकले। इस दौरान उन्होंने तमाम बुजुर्गों का बड़ी शालीनता से अभिवादन किया। इस दौरान काफी संख्या में नन्हे—मुन्ने बच्चे भी उनको घेरे हुए दिखे। सभी बच्चों को उन्होंने खाने के लिए चॉकलेट भी दी।

ज्ञात रहे कि इससे पूर्व जब मंगलवार को पहली बार अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। तो सर्वप्रथ्म उन्होंने पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर भी पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments