HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 'इवनिंग स्ट्रोम' की लपेट में आए 34 लोग

Almora News: ‘इवनिंग स्ट्रोम’ की लपेट में आए 34 लोग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का ‘इवनिंग स्ट्रोम’ अभियान जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में होटल—ढाबों की औचक चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीने/पिलाने वाले 34 लोग मिले। उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया।

DIG कुमायूं परिक्षेत्र के निर्देश पर चल रहा पुलिस का ‘इवनिंग स्ट्रोम’ अभियान के तहत एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर गत सांय सीओ विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन ओशिन जोशी, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई संजय जोशी व विजय नेगी ने मय पुलिस टीम के अल्मोड़ा शहर और थाना दन्या, सोमेश्वर, लमगड़ा, चौखुटिया के प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में स्थित होटलों, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर औचक चेकिंग की। इस दौरान शराब पीने/पिलाने वाले कुल 34 लोगों मिले। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पकड़े गए 04 वाहनों को सीज कर लिया जबकि 14 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।

उधर थाना द्वाराहाट अंतर्गत इवनिंग स्ट्रोम अभियान के तहत अलग—अलग टीमों ने सघन चेकिंग की। जिसमें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 10 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे कुल 2750 रुपया जुर्माना वसूला पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक संतोष देवरानी, उप निरीक्षक मोहन सिंह सौन, उपनिरीक्षक निखिलेश बिष्ट व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments