HomeBreaking Newsअस्पताल में बेहोशी की हालत में बॉलीवुड ​अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ! बेटे...

अस्पताल में बेहोशी की हालत में बॉलीवुड ​अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ! बेटे ने बताया सच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टारों में शामिल अभिनेता मि​थुन चक्रवर्ती को अचानक अस्पताल भर्ती करने की नौबत आ गई। सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद तरह—तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। अब उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने सच जनता के सामने उजागर किया है।

दरअसल, अचानक सोशल मीडिया में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें वायरल हुई। जिसके बाद से उनके चाहने वालों में खलबली मच गई। इस बीच कुछ अफवाहें भी फैलने लगी। जिसके बाद अब उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रही तस्वीरें सच हैं, लेकन उनके पिता मि​थुन चक्रवर्ती को कोई गम्भीर समस्या नहीं है और उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके पापा की किडनी में स्टोन है, जिस कारण उन्हें तकलीफ रहती है। जब परेशानी बढ़ी तो उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ​जिसकी तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। मिमोही ने बताया कि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद होम रेस्ट पर हैं। इधर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुपम हजरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीरें साझा कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments