HomeBreaking Newsइंटर के छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, युवक ने खुद...

इंटर के छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगा ली आग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून में परिजनों से हुई कहासुनी के बाद इंटरमीडिएट के एक छात्र ने फांसी लगा जान दे दी। वहीं एक अन्य मामले में हरिद्वार निवासी एक युवक ने दोस्त से हुई बहस के बाद गुस्से में आ खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र नेहरू कॉलोनी अंतर्गत नई बस्ती मथुरा वाला निवासी इंटर में पढ़ने वाले छात्र नवल 20 साल को किसी बात पर परिजनों ने टोका। जिसके बाद हुई कहासुनी के बाद नवल अपने कमरे में चला गया और भीतर से दरवाजा बंद कर दिया। ​इस बीच उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों को काफी देर से हुई। पहले उन्होंने यही समझा कि नवल सो रहा होगा। जब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने खिड़की से देखा और पाया कि नवल पंखे से लटका है। तब वह दरवाजा तोड़ भीतर दाखिल हुए, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। इधर थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलने पर मौके पर गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से किसी किस्म का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वहीं दूसरी घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है। यहां शिव विहार, बहादराबाद निवासी 25 साल के अर्चित चौहान ने अपने ही घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल आग लगा ली। उसे अत्यंत गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में यह पता चला है कि अर्चित चौहान शराब पीने का आदी था और ​अवसाद में भी रहता था। गत शाम वह अपने एक दोस्त के साथ शराब पीकर घर आया। इस बीच उसे पता चला कि वह अपना मोबाइल बाजार में ही छोड़ आया है। जब वह बाजार गया तो उसे पता चला कि उसका दोस्त ही उसका मोबाइल अपने साथ ले गया है। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसेन खुद पर गुस्से में आकर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments