देहरादून जनपद अंतर्गत साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अचानक ब्रेक फेल होने से सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 05 लोग घायल हो गये, जिनमें से 02 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना समाल्टा-ददौली के निकट हुई। यह वाहन साहिया के लिए निकला था, लेकिन अचानक ब्रेक फेल होने से मार्ग पर ही पलट गया। बताया गया है कि यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 07 सीए 7816 के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार 05 लोग वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय नागरिकों ने सभी घायकों को निकाला और 108 की मदद से सीएचसी साहिया में भर्ती करा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. सविता पांडे ने बताया कि भर्ती घायलों में से दो को ज्यादा चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।