HomeUttarakhandAlmoraहिजामं ने सत्यापन अभियान को बताया साहसिक कदम, सीएम का किया धन्यवाद...

हिजामं ने सत्यापन अभियान को बताया साहसिक कदम, सीएम का किया धन्यवाद ज्ञापित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश में इन दिनों पुलिस के माध्यम से चल रहे सत्यापन अभियान पर हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। मंच ने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश में रह रहे संदिग्धों की जांच की दिशा में साहसिक कदम बताा है।

हिंदू जागरण अल्मोड़ा द्वारा आज बुधवार को मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से पत्र भेज आभार ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु आदेश पारित करने के संदर्भ में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।

हिंदू जागरण हमेशा से ही बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग करता आ रहा है। अपनी पहचान छुपा के जो लोग उत्तराखंड में रह रहे हैं, ऐसे कई लोग संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। इस आदेश को पारित करके सरकार ने जो साहसिक कदम उठाया है, हिंदू जागरण उसके लिए सरकार का धन्यवाद करती है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला अध्यक्ष अभय साह, युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन नज्जौन, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश भट्ट, नितिन शाह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments