HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : महिला की हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : महिला की हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मृतका का फाइल फोटो

हल्द्वानी में एक महिला का शव घर के पास ही जंगल से बरामद हुआ है। प्रथम जांच में साफ हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र के लूनिया खत्ता की है। यहां जंगल में महिला की लाश मिली है। जिसकी सम्भवत: गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह लाश आमना (19 साल) की है। वह गत देर रात से घर से गायब थी। बताया जा रहा है कि महिला का गौना हुआ था, लेकिन शादी नहीं हुई थी। उसका होने वाला पति महिला के चरित्र को लेकर संदेह किया करता था। उसी पर शक की सुई घूम रही है।

इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका आमना पुत्री रुस्तम निवासी लूनीया गांद खता की लाश उसके घर से महज 30 मीटर के दायरे में एक पुआल के ढेर पर मिली। मृतक के दादा का कहना है कि उनका पुत्र रुस्तम अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहता है। गत रात्रि में 11:30 बजे उनकी पोती आमना मोबाइल पर गेम खेल रही थी और बाकी परिवार के लोग सो गए थे। रात्रि लगभग 1 बजे उनकी बहू सपूरा पत्नी रुस्तम ने घर के पीछे आमना को मृत अवस्था में देखा। इधर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ गलादबाकर हत्या धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस कार्रवाई जारी है, जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments