HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क हादसे में SDM Laksar गंभीर रूप से घायल,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क हादसे में SDM Laksar गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत

हरिद्वार। यहां सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर (SDM Laksar) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

एसडीएम लक्सर की गाड़ी का एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं। तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्‍हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ग्रीन कारिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है।

इस सड़क पर अक्सर भारी वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इन पर अब तक रोक नहीं लगी। खनन वाहन भी अनियंत्रित गति से इस सड़क पर चलते हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

बधाई : उत्तराखंड की अंकिता जोशी ने IIM Nagpur से हासिल किय स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments