HomeUttarakhandAlmoraवरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने किया दवा की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण, दिए...

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने किया दवा की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने नगर क्षेत्र के दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करके दवाओं के नमूने लिए।

निरीक्षण के दौरार वह अल्मोड़ा के कई मेडिकल स्टोर पहुंचीं और दवाओं की एक्सपायरी डेट व अन्य संबंधित जरूरी जांच की। उन्होंने स्पष्ट दिशा—निर्देश दिए कि दवाओं की बिक्री करते वक्त निर्धारित मानकों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। एक्सपायरी दवाओं के लिए हर दुकान में अलग से बॉक्स रखा जाना चाहिए।

उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं को बताया कि दवाओं की बिक्री को लेकर जो दिशा—निर्देश हैं उनका पालन जरूर करें। बगैर चिकित्सीय परचे के किसी को भी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं की जाये। साथ ही यह भी बताया कि अनियमितता पाए जाने पर दंड के तमाम प्रावधान भी हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस दौरान उन्हें पूरा सहयोग दिया। समस्त दवा विक्रेताओं ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट को भरोसा दिलाया कि व्यवसायिक गतिविधियों में स्वस्थ परंपरा को कायम रखा जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments