HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आधे दर्जन गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों से...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आधे दर्जन गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों से सहम गए लोग, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ऋषिकेश के एक टेंट हाउस गोदाम में अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक सिलेंडरों में हुए विस्फोट से लोग सहम गये। यहां करीब दर्जन भर सिलेंडर रखे थे, जिनमें से 06 सिलेंडरों में जबरस्त आवाज के साथ विस्फोट हुए।

बताया जा रहा है कि शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में स्थित एक टेंट हाउस गोदाम में अचानक गत सांय आग लग गई। जिसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक टेंट कारोबारी रमेश ने टेंट का सामान व कई गैस सिलिडर रखे थे। आग लगने के बाद सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच तमाम लोग अपने—अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर सबसे पहले एम्स चौकी प्रभारी शिवराम टीम के साथ मौके पहुंचे। फिर फायर ब्रिगेड आई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments