HomeUttarakhandBageshwarBreaking: शाम कर्मचारियों के निकलते ही गिरा विशालकाय पेड़

Breaking: शाम कर्मचारियों के निकलते ही गिरा विशालकाय पेड़

ADVERTISEMENTS

—हा​इडिल कार्यालय में टला बड़ा हादसा, एक लाख की क्षति

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

अंधड़ के कारण जिले के तमाम हिस्सों में पेड़ गिरने की सूचना है, लेकिन ऊर्जा निगम कार्यालय के ऊपर भी विशालकाय पापलर का पेड़ गिर गया। कार्यालय बंद था और वहां कालोनी के बच्चे खेल रहे थे। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। विभागीय कर्मचारी कमलेश जोशी की सूझबूझ से किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया है। आपदा प्रबंधन ने पेड़ हटाने को तत्काल टीम भेजी। जिसके बाद कार्यालय खुल सका। अधिशासी अभियंता विवेक ने बताया कि पेड़ गिरने से कार्यालय को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वह घटना से दस मिनट पहले कार्यालय से निकले थे।

उधर, अंधड़ के कारण जंगलों में दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए हैं। जिसके कारण बिजली की लाइन को भी नुकसान हुआ है। आरे क्षेत्र में रातभर बिजली नहीं थी। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी भूपेश खेतवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में विद्युत कटौती हो रही है। जिसके कारण घरेलू काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम से आपूर्ति सूचारू करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments