गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गत दिवस यहां विकासखंड धौलादेवी अंतर्गत ग्राम पंचायत तोली के आवासीय क्षेत्र तक आग फैल गई। जिस कारण यहां एक ग्रामीण को आर्थिक क्षति पहुंची है।
ग्राम तोली, पनुवानौला निवासी मथुरादत्त पांडे पुत्र स्व. पद्मादत ने वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गत सोमवार देर रात जंगल की आग उनके आवास के निकट तक आ पहुंची। इस आग में उनके घर के पास ही रखे चार घास के लूटे एवं ईंधन के लिए रखी गयी लकड़ियां जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें काफी आर्थिक क्षति पहुंची है। उन्होंने वन विभाग से उचित कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति हेतु मुआवाजा राशि देने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।