HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : आपके इलाके में 18 से 22 अप्रैल तक लगेगा स्वास्थ्य...

नैनीताल : आपके इलाके में 18 से 22 अप्रैल तक लगेगा स्वास्थ्य मेला, ऐसे उठाए लाभ

हल्द्वानी न्यूज़। जिला नैनीताल में सोमवार 18 से 22 अप्रैल तक प्रत्येक विकासखंड में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाना है। जिसमें क्षेत्रीय जनता का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

18 से 22 अप्रैल तक लगेगा स्वास्थ्य मेला
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि दिनांक 18 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला विकास खंड हल्द्वानी के राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में तथा रामनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैलजुड़ी, 19 अप्रैल को विकास खंड भीमताल के रामलीला ग्राउंड में, 20 अप्रैल को विकासखंड हल्द्वानी के नगर निगम हल्द्वानी में तथा विकास खंड ओखलकांडा के विकासखंड कार्यालय में लगेगा।

इसके अलावा 21 अप्रैल को विकासखंड बेतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में, विकासखंड धारी के जनमिलन केंद्र धनचुली, विकासखंड रामगढ़ के विकासखंड कार्यालय तल्ला रामगढ़ में तथा 22 अप्रैल को विकासखंड कोटाबाग के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेलों को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रवासी स्वास्थ्य मेले का लाभ उठा सकें।

उत्तराखंड : टाइगर सफारी में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के संबंध में निदेशक को कारण बताओ नोटिस

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पति-पत्नी चला रहे थे Sex Racket, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – चार गिरफ्तार

Bageshwar Breaking: बैजनाथ बैराज में नहाते वक्त डूबा युवक, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments