HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

उत्तराखंड ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

सीएनई रिपोर्टर

अलग—अलग मामलों में दो युवतियां लापता हो गई है। एक लड़की चाउ​मीन खाने निकली थी, जबकि दूसरी कोचिंग सेंटर जाने की बात कह घर से निकली और वापस नहीं आई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पहली घटना हरिद्वार कोतवाली अंतर्गत खड़खड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग के पिता ने एक युवक के खिलाफ उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद खड़खड़ी चौकी पुलिस ने ढूंढ—खोज शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तह​रीर में पिता ने कहा है कि उसकी 15 साल की बेटी चाउमीन खाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

उन्हें बाद में यह पता चला कि रमाकांत निवासी पावनधाम उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार करके युवती को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

दूसरी वारदात काशीपुर में आईटीआई थाना क्षेत्र के नीजड़ा फार्म, सैनिक कालोनी में हुई है। एक युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उसकी 19 साल की बहन बीते 13 अप्रैल को घर से लापता है। वह कटोराताल में कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments