सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अग्निशमन केन्द्र अल्मोड़ा में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज किया गया। यह सप्ताह आज से 20 अप्रैल 2022 तक चलेगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में आज प्रभारी अग्निशमन अधिकारी समेत फायर स्टेशन अल्मोड़ा के समस्त कर्मचारियों ने फायर सर्विस कार्यों के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
ADVERTISEMENTS



