HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: इंद्रदेव हुए प्रसन्न, बारिश की फुहारें पड़ी

Almora Breaking: इंद्रदेव हुए प्रसन्न, बारिश की फुहारें पड़ी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कई दिनों से सूरज की लगातार बढ़ रही तपिश के बीच आज सुकून देने वाला दिन आया। अपराह्न इंद्रदेव प्रसन्न हुए और अल्मोड़ा में बारिश हुई। जिससे चटक धूप व उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

ADVERTISEMENTSAd

गत दिवस से मौसम के रूख में हल्की तब्दीली नजर आ रही थी। कभी—कभी हल्के बादलों का मंडराना शुरू हुआ और हल्की बयार भी चली। आज सुबह भी हल्के बादल आसमान में उमड़ आए। इसी क्रम के चलते आज दिन में सवा बजे से बारिश की फुहारें पड़ना शुरू हुई। जिसने राहत की उम्मीद जगी है। कई दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। आज इसमें कुछ राहत है। आसमान में बादलों का मंडराना जारी है, हालांकि कभी धूप—छावं का खेल जारी है। फिलहाल बारिश होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments