हल्द्वानी : मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

0

हल्द्वानी। आज मंगलवार बुद्ध पार्क तिकोनिया में अपनी मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा, इस दौरान कोरोना वारियर्स ने मांग रखते हुए पुनः सेवा में लिए जाने की मांग की है यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दें कि बीते 31 मार्च से सुशिला तिवारी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाल दिया गया है, तभी से सभी कर्मचारी बुद्ध पार्क तिकोनिया में धरना दे रहे है।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी मांगों को कैबिनेट में रखने की बात कही और समायोजन पर विचार किया। News WhatsApp Group Join Click Now

धरना स्थल पर कोरोना वारियर्स आकाश रावत, मंजुल राणा, हरीश राणा, भावना, कविता शर्मा, संजय पांडे, चंपा बिष्ट, अवतार भंडारी, हिमानी, पंकज सिंह, नेहा मेर, संध्या, दलीप, हंसा पारूल, भरत, राधा जीशान, अनीता, लीला, योगेश, राहुल, गोविंद, दीक्षा, खुशी, मनीषा, प्रियंका, दीप्ति, खिला, कैलाश, मनोज अधिकारी, रघुबर दत्त, खदीजा, रिजवान, आरती राणा, मोहित, मुकेश, नीरज आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी दुखद : एक माह पूर्व पिता की मृत्यु, 19 वर्षीय बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS