HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, काशीपुर

राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं एआरटीओ (ARTO) रामनगर में तैनात जसवीर सिंह रावत ने अपने ही आवास में खुद की कनपटी पर गोली मार दी। उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जसवीर सिंह रावत निवासी रामनगर रोड, काशीपुर ने आज सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है और हालत नाजुक है।

इधर पुलिस का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस संबंध में परिजनों से बातचीत की जा रही है, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता उनकी जान बचाना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments