HomeBreaking Newsघर में घुसी अंजान महिला से बरामद हुआ तंत्र—मंत्र का सामाना, परिजनों...

घर में घुसी अंजान महिला से बरामद हुआ तंत्र—मंत्र का सामाना, परिजनों ने धुन डाला

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यहां घर में एक अंजान महिला के दाखिल होने के बाद घर की मुखिया की तबियत अचानक खराब होने लगती है। यह देख सकते में आये परिजनों ने भीख मांगने के बहान घर में घुसी महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तंत्र—मंत्र का समान मिला। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि गत दिनों गांव में एक महिला किसी घर में भीख मांगने के लिए आई। इस दौरान वह परिवार की मुखिया महिला से बातचीत करने लगी। इसी दौरान घर की मालकिन की तबीयतन बिगड़नी शुरू हो गई। यह देख परिजन सकते में आ गये और उन्होंने उस अंजान महिला को पकड़ लिया। जब उस महिला की तलाश ली गई तो उसके झोले से तंत्र—मंत्र का सामान बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों को शक हो गया कि उक्त महिला ने ही घर में कुछ जादू—टोना किया है। जिसके बाद परिजनों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लोग पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर में डेरा डालकर रहते हैं और भीख मांगने का काम ही किया करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तलाशी के दौरान इस महिला के झोले से तंत्र मंत्र से संबंधित सामान और एक जानवर की अस्थि भी बरामद हुई। जिस पर महिला ने बताया कि वह झाड़—फूंक का काम भी करती है, जिसके लिए उक्त सामग्री की जरूरत पड़ती है। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन इस संबंध में कहीं से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments