HomeBreaking Newsइतना गुस्सा ! कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की चाकू घोंप...

इतना गुस्सा ! कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर ​दी हत्या, गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका अपने पीछे दो नाबालिग बच्चे छोड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात आज रविवार को रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में घटित हुई है। बताया जा रहा है कि आज यहां सोनिया (35 साल) का अपने पति अमन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब वहां उसके दो बच्चे और सास भी मौजूद थी। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर रसोई में जाकर सब्जी काटने वाले चाकू हाथ में उठा लिया। जिसके बाद अमन ने सोनिया के सीने में यह चाकू घोंप दिया। हल्ला—गुल्ला सुनाई देने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलूहान सोनिया को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पति—पत्नी में सामान्य विवाद के बाद यह सब हो गया। यह घटना दोपहर के वक्त घटित हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति अमन को अपनी किए पर बहुत पश्चाताप है। उसका कहना है कि गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण उसने ऐसा कर दिया। इस घटना के बाद उसके दो बच्चों के सिर से जहां मां का साया हट गया, वहीं उनके पिता को जेल जाना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments