HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां विजिलेंस टीम ने तहसील में तैनात कानूनगो को...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां विजिलेंस टीम ने तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्‍वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रुड़की। यहां देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित कानूनगो राजकुमार निवासी विकास नगर देहरादून को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक मुंडियाकी निवासी एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए कानूनगो एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिस पर शिकायतकर्ता ने असमर्थता जताई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज शिकायतकर्ता 15 हजार रुपये लेकर कानूनगो राजकुमार को देने आया था, जैसे ही उसने रुपए लिए विजिलेंस टीम ने आरोपति को दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं तहसील के लेखपाल कक्ष के दरवाजे को बंद कर दिया गया है।

सीएम धामी ने किया “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064” एप शुभारंभ, इस नंबर पर करें शिकायत

उत्तराखंड : आम आदमी को गर्मी से राहत देने वाला नींबू हुआ 300 रुपए किलो

सत्यापन अभियान से खुलासा : उत्तराखंड में फर्जी निकले 6.46 लाख राशन उपभोक्ता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments