HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : ईंट भट्ठा के गड्ढे (तालाब) में डूबने से 03...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ईंट भट्ठा के गड्ढे (तालाब) में डूबने से 03 किशोरों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लक्सर

हरिद्वार जनपद के लक्सर में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में बने तलाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। यह तीन दोस्त खुदाई के दौरान बने तालाब में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन वापस बाहर नहीं आ पाये।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके के सुल्तानपुर निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान 15 साल व अनस 14 साल अपने एक साथी रिहान पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला ढाब के साथ तालाब पर नहाने गये थे। जब तीनों काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की ढूंढ—खोज शुरू कर दी। तभी इस बीच किसी गांव वाले ने सूचना दी कि तालाब में तीन किशोरों के शव पड़े हुए हैं। जिसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर तालाब के पास भागे। वहां का नजारा देख परिजनों के होश फख्ता हो गये और परिवार में मातम पसर गया। इधर लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि गांव में ईंटें बनाने के लिए की गई मिट्टी की खुदाई के दौरान तालाब बनाया गया है। तालाब की मिट्टी चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments