HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : भारी विरोध के बाद 04 रोडवेज डिपो के विलय...

बड़ी ख़बर : भारी विरोध के बाद 04 रोडवेज डिपो के विलय का फैसला रद्द, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

आखिरकार भारी विरोध के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम के 04 डिपो के विलय का फैसला वापस ले लिया गया है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इस मामले पर तत्काल निर्णय लेते हुए इस आदेश को स्थगित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में लिखित आदेश भी जारी कर दिया है।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंधन निदेशक को जारी पत्र में परिवहन निगम के 04 डिपो के एकीकरण पर नाराजी जताई है। साथ ही विधायकों द्वारा की गई आपत्ति का भी जिक्र किया है। उन्होंने जारी आदेश में समस्त डिपो के विलय को अग्रिम आदेशों तक निरस्त करने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उभारने के लिए संबंधित अधिकारियों ने चार डिपो के विलय की बात कही थी।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपने चार डिपो को पास के डिपो में मर्ज कर दिया था। सोमवार को परिवहन निगम की एमडी ने रानीखेत डिपो को भवाली डिपो में, काशीपुर को रामनगर में, श्रीनगर को ऋषिकेश में और रुड़की को हरिद्वार डिपो में विलय करने का आदेश जारी किया था।
निगम के इस फैसल का कर्मचारियों ने विरोध किया। गत दिवस रानीखेत के विधायक करन माहरा ने भी सख्त आपत्ति दर्ज की थी। मामला परिवहन मंत्री चंदन रामदास की जानकारी में आया तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस आदेश को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments