HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रेकिंग : डैम में नहाने उतरे सचिवालय कर्मी की डूबने से...

देहरादून ब्रेकिंग : डैम में नहाने उतरे सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून के बीजापर डैम में दोस्तों के संग नहाने आये सचिवालय कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी खटीमा, उधम सिंह नगर यहां सचिवालय में कम्प्यूटर सहायक के तौर पर कार्यरत हैं। गत दिवस रविवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बीजापुर डैम के पास नहर पर नहा रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसला और वह गहरे पानी में गिर गये। जिसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बाहर निकाल कब्जे में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर मृतक के सह कर्मी कंप्यूटर सहायक मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी, नयागांव, सहायक समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र राणा शैलेंद्र राणा निवासी शिमला बायपास रोड, सहायक समीक्षा अधिकारी आशीष असवाल निवासी जोगीवाला तथा सहायक समीक्षा अधिकारी भगवान सिंह और जीवारेडी शिमला बाइपास रोड निवासी मंदीप सिंह भी शामिल थे। इन सभी से व्यापक पूछताछ की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। बताया कि वह वर्तमान में देहरादून में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। तमाम सचिवालय कर्मियों ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। बताया जा रहा है कि मृतक का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ था। घटना के बाद से उनकी पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments