मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग NH-108 पर धरासू से देवीधार के तरफ आते हुए एक डंपर संख्या UK09CA0520 देवीधार के पास रोड़ पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार चालक वीरपाल सिंह पुत्र नक्शा सिंह, निवासी- कोरदी, गैरी राजपूतों, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।