HomeBreaking NewsHaldwani : अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, जेसीबी के पोकेट में जा...

Haldwani : अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, जेसीबी के पोकेट में जा बैठा दुकानदार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अवैध रूप से कब्जों पर मंगलवार को भी निगम की आक्रामक कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बरेली रोड पर मंडी बाइपास से लेकर सिंधी चौराहे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण को गिराया। पांच घंटे तक चले इस अभियान के दौरान कई बार हंगामे की स्थिति भी बनी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सिंधी चौराहे के पास सब्जी मंडी में एक दुकानदार कार्रवाई से क्षुब्ध होकर बुलडोजर के आगे पोकेट में बैठ गया। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद नायब तहसीलदार हरीश चंद्र बुद्धिष्ट ने सब्जी कारोबारी का गिरेबां पकड़ बुलडोजर से दूर किया। फिर हंगामा करने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हाथ पकड़ दूर कर दिया।

नगर निगम प्रशासन अतिक्रमण व अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। पूर्व में मुनादी कराने के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह निगम की टीम व पुलिस फोर्स को लेकर पहले मंडी बाइपास पहुंची। यहां से सिंधी चौराहे और पुरानी सब्जी मंडी तक अभियान चलाया गया।

वहीं, बरेली रोड पर अभियान के दौरान कोई खास विवाद नहीं हुआ। लेकिन सिंधी चौराहे और मंडी के अंदर अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार विवाद की स्थिति आई। कोई दुकानदार खुद सामान हटाने की बात कह रहा था तो किसी को और मोहलत चाहिए थी। लेकिन निगम व प्रशासन के अफसरों ने किसी की नहीं सुनी। हंगामे की स्थिति में अफसर खुद ही कब्जेधारकों को पकड़कर हटाते नजर आए। बवाल बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उत्तरांचल ठेला-फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन भी किया। अध्यक्ष अग्निहोत्री की नगर आयुक्त संग खासा बहस भी हुई। प्रमोद अग्निहोत्री का कहना है की नगर निगम द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है वो नियमावली के विरुद्ध है उनका कहना है 25 मई 2016 की नियमावली यह कहती है की किसी को हटाने से पहले उनको समय दिया जाए। ठेला-फड़ चलाने वालों का कहना था कि वेंडर जोन निर्धारित करना चाहिए था। रोजगार छीनने की वजह से लोग सड़क पर आ गए हैं। हालांकि, नारेबाजी और विरोध को टीम ने कोई तवज्जो नहीं दी।

इस दौरान कई लोगों की पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से भी जमकर बहस हुई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है की अभी मुख्य सड़कों पर अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त का कहना है मुख्य बाजार का भी निरीक्षण किया जायेगा। अगर कोई भी अवैध अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होगी।

उत्तराखंड में अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, आदेश जारी

Haldwani : सड़क हादसे में पोस्ट आफिस से रिटायर्ड कलर्क की मौत

उत्तराखंड : बुधवार को फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए हल्द्वानी-देहरादून में आज का रेट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments