HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : तलाश में जुटे थे परिजन, पेड़ पर लटका मिला...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तलाश में जुटे थे परिजन, पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

ADVERTISEMENTSAd

पौड़ी में कक्षा 12 में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर के निकट खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। छात्र घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। जिस कारण परिजन शाम से उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दंदोला गांव के मदन सिंह रावत का 19 साल का बेटा पारस रावत इंटर कालेज विद्यामंदिर तिमली में कक्षा 12 में पढ़ता था। गत दिवस सोमवार को वह बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने के बाद घर लौटा। फिर घूमने की बात कहकर घर से निकल गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज—बीन शुरू कर दी।

इधर प्रभारी थानाध्यक्ष पौड़ी महेश रावत के अनुसार परिजनों को पारस रावत की लाश घर के खेत पर ही एक पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या किए जाने का लग रहा है। परिजन उसे अस्पताल ले गये थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में हाईस्कूल छात्रा ने जहर खा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments